Skip to main content

Floating Weeds (浮草, Ukikusa)

 


Floating Weeds

फ्लोटिंग वीड्स यासुजीरों ओजू की ही एक मूक  फिल्म का रीमेक है।

फिल्म में एक भूमंतू थिएटर ग्रुप का मालिक कोमाजुरो  अपने समूह के साथ एक छोटे से गाँव में डेरा डालते हैं। वहीं गाँव में ही उसकी एक पुरानी प्रेमिका ओयोशी  भी रहती है, जिससे की  कोमाजुरो के एक अवैध संतान एक लड़का भी है। लेकिन लड़का इस बात से अनभिज्ञ है । ओयोशी गांव में ही एक छोटी सी  बार भी चलाती है।

समूह में ही एक मुख्य नायिका भी है, सुमिकों ,  जो कोमाजुरो की फिलहाल प्रेमिका है।

जब कोमजूरों रोज़ रोज़ सुबह कहीं निकाल जाता है तो सुमिकों को संदेह होता है। खोजबीन करने पर उसे ओयोशी और कोमाजुरो के मेल-मिलाप के संबंध में पता चलता है।  और वो एक दिन उसे रंगे हाथों पकड़ लेती है। दोनों में अनबन शुरू हो जाती है। कोमाजुरो को ये दखल-अंदाजी पसंद नहीं आती है और दोनों में झगड़ा हो जाता है। वो थिएटर की ही एक दूसरी एक्ट्रेस को कोमाजुरो के लड़के कियोशी  को फांसने  के लिए लगा देती है। कोमाजुरो को इसका पता चल जाता है।और दोनों में जाम कर झगड़ा होता है। उनके इस झगड़े में पूरे थिएटर ग्रुप का काम-काज ठप्प पड़ जाता है।

उधर  कियोशी तो उस लड़की के प्यार में पागल हो जाता है । और दोनों भाग खड़े होते हैं ।

किमाजुरो और ओयोशी दोनों परेशान हो उठते हैं, दोनों निर्णय लेते हैं की लड़के बता देंगे की उसका असली पिता कोमाजुरो ही है। लेकिन जब रात को लड़का और कियोशी लौटते हाँ तो गुस्से में कोमाजुरो लड़की पर हाथ उठा लेता है । आवेश में आ कर जब दोनों बाप बेटे में हाथापाई हो जाती है तो ओयोशी लड़के को बताती है की कोमाजुरो ही उसके  पिता हैं । लेकिन कियोशी को ये संबंध स्वीकार्य नहीं होता है। कोमाजुरो  घर छोड़ कर चला जाता है। कियोशी जब उसे मनाने निकल रहा होता है तो उसकी माँ उसे रोक देती है।

अंतिम दृश्य में कोमाजुरो रेलवे स्टेशन पहुंचता है। वहीं पर उसे सुमिकों भी मिल जाती है। दोनों आसंजस में हैं की क्या करें कहा जाएँ। दोनों में मेल-मिलाप हो जाता है और दोनों फिर से किसी नए थिएटर   संचालक के पास एक साथ जाने को सहमत हो जाते हैं। और दोनों खुशी-खुशी एक  ट्रेन में बैठ अपनी नयी यात्रा को निकल पड़ते हैं ।


#FloatingWeeds
#Yasujiro #Ozu
#Ukigusa
#JapaneseMovie

https://www.youtube.com/watch?v=bHpVeD9kJEI

Comments