Skip to main content

Good Morning / Ohayo (1959)

 

अगर आप 80 के दशक में पैदा हुए हैं जब टीवी एक लग्ज़री आइटम हुआ करता था और टीवी देखने पड़ोसियों के घर जाया जाता था तो यह फिल्म आपको काफी करीब लगेगी। जब ये फिल्म बनी थी तब टीवी हर घर में प्रचलित नहीं हुआ था ।

ये 50 के दशक की जापान एक छोटे शहर की कहानी है। फिल्म में एक छोटे से पड़ोसियों के समूह की रोज़ मर्रा की घटनाओं को दर्शाया गया है । एक दूसरे की आपसी छिटपुट चुगली और gossips ।

फिल्म दो जेनरेसन के बीच के चिरस्थाई द्वंद को दर्शाती है ॰

साथ ही साथ फिल्म दो छोटे भाइयों की कहानी भी कहती है जो पड़ोस में छुप छुप के टीवी देखने जाते हैं। लेकिन उनके घर वालों को ये बिलकुल पसंद नहीं होता की वो पड़ोसियों के यहाँ टीवी देखने जाये। क्यूंकी उस पड़ोसी की बीवी एक केबरे डांसर है । जब वो पैरेंट्स को टीवी खरीदने के लिए कहते हैं तो वो माना कर देते हैं ।

जब टीवी देखने का सिलसिला रुकता नहीं है तो एक दिन मटा पिता और पुत्रों में झगड़ा हो जाता है । और दोनों बेटे विरोध पर उतार आते हैं । और बच्चे बेचारे क्या विरोध कर सकते हैं ?? सोचिए । मौन विरोध । वो अपने मान बाप से बातचीत करना बंद कर देते हैं जब तक की घर में टीवी नहीं आ जाता ।

ये स्ट्राइक स्कूल और tution मास्टर के घर पर भी जारी रहती है । फिर एक शाम वो घर से खाना लेकर भाग खड़े होते हैं। लेकिन जब वो बाहर खाना खा रहे होते हैं तो एक पुलिस वाला उन्हे देख लेता है । पुलिस को देख कर दोनों दर के मारे भाग खड़े होते हैं।

शाम को Tution मास्टर उनके घर जाता है ये जानने की दोनों मौन क्यूँ है, तब उसे पता चलता है की दोनों गायब है। रात हो चुकी होती है दोनों आए नहीं होते हैं। घर वाले बेहद चिंतित दिखाई पड़ते हैं। tution मास्टर उन्हें खोजने निकाल पड़ता है । और उसे वो दोनों स्टेशन पर टीवी देखते हुए मिलते हैं।

दोनों अब भी मौन हैं , घर पहुँचने पर दोनो बच्चे देखते हैं की मटा-पिता ने एक टीवी खरीद लिया है । उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं होता है। दोनों अपना मौन व्रत तोड़ देते हैं । 

#YasujiroOzu #Ozu #Yasujiro #JapaneseMovies #小津 安二郎

Comments