Late Spring
जीवन में परिवर्तन सरल नहीं होता है । जीवन अगर शांत-सुचारु रूप से चल रहा होता है तो हम उसे बदलना नहीं चाहते हैं । इसका एक मुख्य कारण ये है कि परिवर्तन अनिश्चित भी होता है। उथल पुथल का विचार बैचेनी को जन्म देता है।
Late Spring फिल्म के बारे में ये कहा जाता है कि ये … "one of the most perfect, most complete, and most successful studies of character ever achieved in Japanese cinema." फिल्म है ।
कहानी Post – War जापान की है, नोरिकों की आयु विवाह योग्य हो चुकी है और वह अपने विदुर पिता के साथ रहती है। उसके पिता, बुआ, सहेली और सब को नोरिकों के विवाह की चिंता है , लेकिन नोरिकों है की विवाह के नाम से ही दूर भागती है। उसे चिंता है कि विवाह पश्चात उसके पिता कि देख-भाल कौन करेगा ।
उसके पिता के मित्र ओनोडेरा ने पुनर्विवाह किया है लेकिन नोरिकों कि दृष्टि में पुनर्विवाह एक अरूचिकर काम है ।
उसकी बुआ उसके लिए एक लड़का पसंद करती है वो चाहती है कि नोरिकों लड़के से एक बार मिल कर देख ले। लेकिन नोरिकों है कि बस टालती रहती है। और उसकी बुआ ने नोरिकों के पिता के लिए भी एक महिला देख रही है और वे भी पुनर्विवाह के बारे में विचार कर रहे हैं। नोरिकों ये सुन कर विचलित हो जाती है। उसे ये पसंद नहीं आता । वो पिता से नाराज़ हो जाती है और उखड़ी-उखड़ी रहती है। अपने पिता से भी पुनर्विवाह कि बात सुन कर नोरिकों असहज हो जाती है। वो उस लड़के से मिलने का निर्णय लेती है, और मिलने पर उसे लड़का पसंद भी आ जाता है ।
वे दोनों क्योटो अपने मित्र ओनोडेरा से मिलने जाते हैं , वहाँ नोरिकों जब अपने पिता के मित्र ओनोडेरों कि पत्नी से मिलती है तो उसकी भ्रांति दूर हो जाती है क्यूंकी ओनोडेरा कि पत्नी उसे बहत पसंद आती है। उसे अपने पिता के पुनर्विवाह को लेकर नकरत्मकता के बारे मे भी खेद होता है।
फिल्म के उतरार्ध में पिता और पुत्री में जो बातें होती है उसे हर उस लड़का लड़की को सुननी चाहिए जो विवाह का इच्छुक है या विवाह को टाल रहा है। पिता ने वैवाहिक जीवन के संबंध में अपनी बेटी को कुछ बेहतरीन बातें बतलाई हैं।
अंततः नोरिकों का विवाह होता है और शूकिची अकेला घर लौटता है ।

Comments
Post a Comment