The Flavor of Green Tea over Rice
जापान मे रात के बचे हुए चावल को दूसरे दिन ग्रीन टी, वेजीटेबल ब्रोथ या गरम पानी मिला कर खाया जाता है जिसे ochazuke कहते हैं । The Flavor of Green Tea over Rice (जापानी मेंOchazuke no aji) फिल्म का नाम उसी से प्रेरित है ।
हमें किसी वस्तु या इंसान का महत्व तब पता चलता है जब हम उसे खो चुके होते हैं या मिस कर रहे होते हैं। रिक्तता , जो किसी के अभाव से उत्पन्न होती है , हमें उस व्यक्ति के उजलेपन से अवगत करवाती है। हालांकि ये भाव जब तक आते हैं हम उस व्यक्ति को खो चुके होते हैं। और उसके बाद जो व्यग्रता, बैचेनी और उद्वेग उत्पन्न होते हैं वो हमे जीवन पर्यंत सालते हैं । उस खोए हुए को पा लेना सब के भाग्य में नहीं होता।
लेकिन हमारी फिल्म की नायिका टोएको उन कुछ भाग्यशाली लोगों मे से हैं।
फिल्म एक धनी मध्यम वर्गीय पति-पत्नी की कहानी है । पत्नी (ताएको) अपने बेरूखे, सीधे-सरल और थोड़े पुराने तौर-तरीके वाले पति से बोर हो चुकी है या दूसरे शब्दों में कहें तो अपने जीवन से असंतुष्ट है । हालांकि पति एक बड़ी कंपनी में अछे पद पर आसीन है । उनकी एक भतीजी (सेत्सुकों)भी है जिसकी शादी की बात आयु हो चुकी है और वो शादी से आना कानी करती क्यूंकी उसकी नज़र में arrange marriage सफल नहीं हो सकती । और उसकी नज़र में ताएको का विवाहित जीवन उसका उदाहरण है ।वो चाहती है वो अपना पति खुद ढूँढे ।
ताएको अपने पति से चुप छुपा के बहाने बना कर कई कई डीनो तक अपनी सहेलियों के साथ शहर से बाहर भी जाती है ।
सेत्सुकों भी कई बार जब उसकी शादी की बात चल रही होती है तो भाग खड़ी होती है । एक बार वो भाग कर अपने चाचा मोकिची के पास आ जाती है । मोकिची उसे पचींकों (Pachinko) खेलने ले जाता है , जो की एक प्रकार का जपानीज़ स्लॉट-मशीन गेम है या दूसरे शब्दो में एक प्रकार का जुआ है । वहाँ सेत्सुकों की मुलाक़ात मोचिकि के मित्र नोबोरु से होती है । दोनों मे दोस्ती भी हो जाती है और वो एक साथ बाहर खाने और साइकल रेसिंग देखने भी जाते हैं । वो दोनों arrange मैरेज पर बात भी करते हैं ।
जब ताएको को पता चलता है की सेत्सुकों शादी की बातचीत के दौरान भाग कर उसके पति मोचिकि के पास चली जाती है तो ताएको बहुत नाराज़ होती है।
बाद मे रात को खाने पर ताएको अपने पति को फिर से चिड़ जाती है क्यूंकी वो गँवारू तरीके से खाना खा रहा होता है । ताएको शिकायतों की झड़ी लगा देती है उसे अपने पति की घटिया सिगरैट पीना पसंद नहीं है , उसका थर्ड क्लास ट्रेन में यात्रा करना पसंद नहीं है और भी बहुत कुछ।
मोकिची कहता है की उसे ऐसा ही सदा सरल जीवन अच्छा लगता है , वो इंका आदि हो चुका है, पुरानी आदतों को छोड़ना सरल नहीं।
ताएको नाराज हो कर चली जाती है, मोकिची से बात करना बंद कर देती है । और शहर से बाहर चली जाती है।
इसी दौरान मोकिची की कंपनी उसे किसी काम के लिए उरुग्वे भेजने का प्रबंध करती है । जब मोकिची घर आता है तो ताएको वहाँ नहीं मिलती है, वो उसे बिना कोई कारण बताए टेलेग्राम भेजता है की वो लौट आए।
लेकिन वो नहीं आती है । जब मोकिची की फ्लाइट जा चुकी होती है तब वो घर पहूंचती है । लेकिन घर खाली होता है , सुना होता है, मोकिची जा चुका होता है। ताएको को घर का खालीपन काटने को दौड़ता है । मोकिची की चीजें उसकी याद दिलाती हैं । जब कोई सामने होता है तो हमारे लिए उसका कोई महत्व नहीं होता है, लेकिन जब वो चले जाते हैं तब हमें उनकी अनुपस्थिति का अनुभव होता है । घर की हर एक वस्तु उनकी याद दिलाती है, हमने जो ठेस लगाने वाली बाते कहीं होती हैं उन पर पश्चाताप होता है । लेकिन यही सारी बातें उनके समक्ष रहते अनुभव नहीं होती हैं।
ताएको को अकेलापन घेर लेता है, रात को जब वो बिस्तर पर अकेली लेती होती है तब द्वार पर कोई आहात होती है, मोकिची लौट आया है।
उसकी प्लेन में कोई टेक्निकल खराबी आ जाती है और उन्हे लौटना पड़ता है।
मोकिची कहता है कि वो भूखा है , दोनों कीचेन में जाते हैं , रात होनेके कारण सोई हुई नौकरानी को नहीं जागते हैं और दोनों खुद ही बचाखुचा खाना जुगाड़ करते हैं – ochazuki चावल और ग्रीन टी ।
खाने पर एक साथ बेठे हुए दोनों खुश है, ताएको के चेहरे से सुकून और खुशी दोनों झलक रही है , कुछ देर पहले जहां अफसोस और अकेलापन उसे काट रहा था अब मोकीची उसके सामने था । वो उससे क्षमा मांगती की फिर कभी बिना बताए हुए नहीं जाएगी । मोकिची अपने उसी पुराने अंदाज़ मे खा रहा होता है लेकिन ताएको अब उसे देख कर खुश है । वो खेद प्रकट करती है की अब तक वो उसे समझ न सकी थी ,वो कितनी बेवकूफ़ थी, मोकिची उसे बीती बातें भूल जाने को कहता है , वो कहता है की वो खुश है की ताएको अब उसे समझ पा रही है।
मोकिची चावल और ग्रीन टी का स्वाद लेके कहता है की शादी भी ऐसी ही होनी चाहिए , ताएको सहमत होती है। मोकिची कहता है कि अच्छा हुआ आज रात वो लौट आए , ताएको भी सहमत होती है। मोकिची खुस था कि ताएको अब उसे समझ चुकी है । मोकिची में ताएको को एक आदर्श पति नज़र आता है ।
अगली सुबह मोकिची उरुगुए चला जाता है । ताएको अपनी सहेलियों से बताती है कि अभी मेरा दिल साफ और बदन हल्का महसूस कर रहा है ।
ताएको सेत्सुकों को समझती है कि एक पति चुनने के पहले अच्छी तरह से सोच लो क्यूंकी ये एक परमानेंट मामला है , आपका पति केसी टाई पहनता है कैसे कपड़े पसंद करता है ये बातें बिलकुल भी महत्वपूर्ण नहीं है, जो सबसे महत्वपूर्ण है वो ये कि आपका पति विश्वसनीय होना चाहिए । देखो अब मुझे मोकिची कि हर वो चीजें पसंद है जो मैं पहले पसंद नहीं करती थीं , उससे अच्छा पति और कोई नहीं हो सकता है।
सेत्सुकों नोबोरु को अपनी आंटी के बदले रूप के बारे में बताती है, नोबोरु कहता है ये सच है पति विश्वसनीय होना चाहिए। सेत्सुकों पूछती कि क्या तुम भरोसेमंद हो ? नोबोरु कहता है हाँ हूँ , सेत्सुकों कहती है मुझे विश्वास नहीं होता। नोबोरु कहता है तुम मुझे नहीं जानती हो अभी, तुम भी लौट कर आओगी जब पछताओगी , मुझे पता है।
#YasujiroOzu #Ozu #Yasujiro #JapaneseMovies #小津 安二郎
#TheFlavorOfGreenteaOverRice

Comments
Post a Comment